पटना: सिवान में छात्रों पर AK-47 से गोली चलाए जाने की घटना के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ा फैसला लिया है।विधि-व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की ड्यूटी के दौरान AK-47, INSAS और SLR जैसे असॉल्ट हथियारों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश के मुताबिक, इन हथियारों का इस्तेमाल अब केवल उग्रवाद, आतंकवाद और बड़े अपराधियों से जुड़े मामलों में किया जाएगा।विधि-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान किसी विशेष परिस्थिति में इन हथियारों को साथ ले जाने की स्थिति में भी इनके इस्तेमाल पर रोक रहेगी। सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों और जवानों को निर्देश का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया गया है।
बिहार पुलिस का बड़ा फैसला, भीड़ नियंत्रण में AK-47, INSAS और SLR के इस्तेमाल पर रोक
पटना: सिवान में छात्रों पर AK-47 से गोली चलाए जाने की घटना के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ा फैसला लिया है।विधि-व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की ड्यूटी के दौरान AK-47, INSAS और SLR जैसे असॉल्ट हथियारों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश के मुताबिक, इन हथियारों का इस्तेमाल अब केवल उग्रवाद, आतंकवाद और बड़े अपराधियों से जुड़े मामलों में किया जाएगा।
