क्या आप सही तरीके से कर रहे हैं शिवलिंग का जलाभिषेक? जानें पूरी प्रक्रिया
श्रावण का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है. इस दौरान भक्त बड़ी श्रद्धा के साथ शिवलिंग पर जल, गंगाजल और बेलपत्र अर्पित करते हैं. लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, केवल जल चढ़ाना ही पर्याप्त नहीं माना जाता, बल्कि जलाभिषेक का सही क्रम और विधि भी महत्वपूर्ण होती है. माना जाता है कि विधिपूर्वक जल अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं, मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. आइए जानते हैं शिवलिंग पर जल अर्पित करने के सही नियम, क्रम और पूजा की संपूर्ण विधि .

















