कलम से कपड़े तक, सदियों पुरानी कलमकारी की अनोखी कहानी
क्या आपने कभी सोचा है कि एक साधारण कपड़े का टुकड़ा भी सदियों पुरानी कहानी कह सकता है? कलमकारी भारत की ऐसी ही अनोखी कला है, जिसमें प्राकृतिक रंगों, कलम और लकड़ी के ब्लॉकों से कपड़े पर पौराणिक कथाओं, फूल-पत्तियों और खूबसूरत आकृतियों को जीवंत किया जाता है. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से जुड़ी यह कला आज पारंपरिक विरासत से निकलकर साड़ियों, कुर्तियों और होम डेकोर तक पहुंच चुकी है. आइए जानते हैं कलमकारी की शुरुआत, इसकी खास तकनीक और वह कहानी, जो हर डिजाइन के पीछे छिपी है.












