जय जगरनाथ ! भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा से भक्तिमय हुआ रांची
रांची भगवान जगन्नाथ की भक्ति में पूरी तरह डूबी हुई है. जगन्नाथपुर मंदिर से निकलने वाली ऐतिहासिक रथयात्रा को लेकर सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. शाम 5 बजे भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भव्य रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए . आइए जानते हैं रांची में रथयात्रा कैसे निकली और पूरे दिन क्या-क्या खास हुआ.











