अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

  • June 21, 2026 6:08 pm
  • 6 Photos
  • 22 Views

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे देश में योग की धूम रही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने योग कार्यक्रमों में भाग लिया. स्वस्थ जीवन और फिट भारत के संदेश के साथ देशभर में बड़े उत्साह से योग दिवस मनाया गया.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
Photo 1 of 6
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - Photo 1

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया. इस दौरान उन्होंने योग को स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति और विश्व एकता का माध्यम बताते हुए सभी नागरिकों से इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की.

Photo 2 of 6
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - Photo 2

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी योगाभ्यास कर देशवासियों को योग अपनाने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने का प्रभावी माध्यम है, जो स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की राह दिखाता है.

Photo 3 of 6
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - Photo 3

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी योग कार्यक्रम में भाग लिया. उन्होंने लोगों से नियमित योग करने की अपील करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है.

Photo 4 of 6
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - Photo 4

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस भी योग के प्रति सक्रिय नजर आए. उन्होंने योग कार्यक्रम में भाग लेकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया और कहा कि नियमित योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है.

Photo 5 of 6
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - Photo 5

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पटना में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी योगाभ्यास करते नजर आए। उन्होंने योग को स्वस्थ और अनुशासित जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की.

Photo 6 of 6
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - Photo 6

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची में भी कई स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए. जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया.. प्रतिभागियों ने योग को तनावमुक्त और निरोग जीवन के लिए आवश्यक बताते हुए इसे नियमित रूप से अपनाने का संकल्प लिया.