2.27 करोड़ में बिका जगन्नाथपुर मेला का टेंडर, इस बार महंगे हो सकते हैं झूले और फूड स्टॉल
रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला का टेंडर इस बार रिकॉर्ड 2.27 करोड़ रुपये में होने से मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं. हालांकि, टेंडर राशि में हुई बड़ी बढ़ोतरी का असर इस बार झूलों, फूड स्टॉल, पार्किंग और अन्य दुकानों की कीमतों पर पड़ने की आशंका है, जिससे मेले में आने वाले लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है.







