क्या आपको भी है लो ब्लड प्रेशर, तो भूलकर भी ना करे इसे नजरअंदाज, अपनाएं ये जरूरी टिप्स
बदलते मौसम में लो ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है, जिससे चक्कर, थकान और कमजोरी महसूस होती है. जानें इसके लक्षण, कारण और आसान घरेलू उपाय.
बदलते मौसम में लो ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है, जिससे चक्कर, थकान और कमजोरी महसूस होती है. जानें इसके लक्षण, कारण और आसान घरेलू उपाय.
टीएनपी डेस्क (TNP DESK): कई लोग के शरीर में अचानक थकान, चक्कर आना या कमजोरी जैसे लगने लगता है. अक्सर लोग इन संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह लक्षण लो ब्लड प्रेशर यानी लो बीपी की ओर इशारा कर सकते हैं.
लो ब्लड प्रेशर एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में रक्तचाप सामान्य स्तर से नीचे चला जाता है. मेडिकल भाषा में जब ब्लड प्रेशर 90/60 mmHg या उससे कम हो जाता है, तो इसे लो बीपी कहा जाता है. यह समस्या दिखने में साधारण लग सकती है, लेकिन समय पर ध्यान न देने पर यह गंभीर रूप ले सकती है.
लो बीपी होने पर शरीर कई संकेत देता है, जिन्हें समझना जरूरी है. इसके मुख्य लक्षणों में चक्कर आना, लगातार कमजोरी महसूस होना, थकान, आंखों के सामने धुंधलापन, सिर हल्का लगना और गंभीर स्थिति में बेहोशी शामिल है. कई बार व्यक्ति अचानक खड़ा होने पर भी संतुलन खो देता है.
लो ब्लड प्रेशर के पीछे कई कारण हो सकते हैं. सबसे आम कारणों में शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन), पोषक तत्वों की कमी, लंबे समय तक भूखा रहना और दिल से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं. इसके अलावा अधिक तनाव, नींद की कमी और कुछ दवाइयों का असर भी ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है.
लो ब्लड प्रेशर को हल्के में लेना सही नहीं है. सही समय पर पहचान और सावधानी बरतकर इस समस्या को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है. छोटे-छोटे बदलाव करके आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकते हैं.