चाय कॉफी के अलावा ढूंढ रहे हैं हेल्दी ऑप्शन? ठंड में इन ड्रिंक से मिलेगा सेहत के साथ स्वाद का खजाना

कई लोग शरीर को गर्म रखने के लिए कईं उपाय ढूंढते है. बाहरी गर्माहट के लिए तो लोग स्वेटर या गरम कपड़े पहन लेते है लेकिन अंदर के गर्माहट के लिए अलग अलग उपाय खोजते है.

चाय कॉफी के अलावा ढूंढ रहे हैं हेल्दी ऑप्शन? ठंड में इन ड्रिंक से मिलेगा सेहत के साथ स्वाद का खजाना

टीनपी डेस्क (TNP DESK):  देश के कई हिस्सों में ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है. ऐसे में कई लोग शरीर को गर्म रखने के लिए कईं उपाय ढूंढते है. बाहरी गर्माहट के लिए तो लोग स्वेटर या गरम कपड़े पहन लेते है लेकिन अंदर के गर्माहट के लिए अलग अलग उपाय खोजते है.  ऐसे में कई लोग इस ठंड में चाय- कॉफी दिन में कई बार पीना पसंद करते है. लेकिन अक्सर कई लोग हर दिन और बार बार चाय कॉफी पीकर बोर हो जाते है और हॉट ड्रिंक के लिए ऑप्शन ढूँढने लगते है. हालांकि, चाय-कॉफी का ज्यादा सेवन करने से शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे नींद और पाचन पर असर पड़ सकता है. ऐसे में जरूरी है कि सर्दियों में अपनी डाइट का खास ख्याल रखा जाए और चाय-कॉफी के साथ कुछ हेल्दी ड्रिंक्स को भी जगह दी जाए. ये पेय पदार्थ शरीर को गर्माहट देने के साथ जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान कर सकते हैं. ऐसे में सर्दियों में कौन-से हेल्दी ड्रिंक्स पीना फायदेमंद हो सकता है.

हर्बल चाय

सर्दियों में सामान्य चाय की जगह अदरक, तुलसी, कैमोमाइल या लेमनग्रास की चाय पी सकते हैं. अदरक और तुलसी वाली चाय गले को आराम देने में मदद कर सकती है. वहीं, बिना कैफीन वाली हर्बल चाय दिनचर्या में एक अच्छा विकल्प हो सकती है.

 हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध सर्दियों में पसंद किया जाने वाला पारंपरिक पेय है. हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और सूजन कम करने वाले गुण पाए जाते हैं. रात में गुनगुने दूध में थोड़ी हल्दी मिलाकर पी सकते हैं. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें एक चुटकी काली मिर्च भी डाल सकते हैं.

गर्म नींबू पानी

सुबह गुनगुना नींबू पानी पीना शरीर को हाइड्रेट रखने का अच्छा तरीका है. नींबू में विटामिन C होता है, जो सामान्य इम्यूनिटी के लिए जरूरी है. हालांकि, यह शरीर से टॉक्सिन निकालने का कोई विशेष उपाय नहीं है.

केसर-बादाम का दूध

गर्म दूध में पिसे हुए बादाम और केसर मिलाकर पौष्टिक ड्रिंक तैयार कर सकते हैं. बादाम में विटामिन E, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट पाए जाते हैं. इसे बिना चीनी मिलाए पीना बेहतर विकल्प है.

दालचीनी का पेय

दालचीनी को पानी में उबालकर या दूध में मिलाकर पिया जा सकता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. हालांकि, ब्लड शुगर नियंत्रित करने के लिए केवल दालचीनी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए.

गाजर की कांजी और वेजिटेबल सूप

सर्दियों में गाजर की कांजी आंतों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी प्रोबायोटिक पेय हो सकती है, यदि इसे सही तरीके से फर्मेंट किया गया हो. वहीं, टमाटर या मिक्स वेजिटेबल सूप से शरीर को गर्माहट के साथ विटामिन, मिनरल और फाइबर भी मिल सकते हैं.