क्या आपको भी सांस लेते समय सीने में तेज दर्द होता है? गैस समझकर न करे नजरंदाज, जाने क्या कहते हैं डॉक्टर

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने कामों में इतना बिजी हो गए है की अपनी सेहत का ध्यान देना भूल जाते है. अक्सर हमारे शरीर में ऐसे ऐसे संकेत आने लगते है जिसे हम अक्सर इग्नोर कर देते है. जो की गलत है.

क्या आपको भी सांस लेते समय सीने में तेज दर्द होता है? गैस समझकर न करे नजरंदाज, जाने क्या कहते हैं डॉक्टर

टीनपी डेस्क (TNP DESK):  आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने कामों में इतना बिजी हो गए है की अपनी सेहत का ध्यान देना भूल जाते हैं. अक्सर हमारे शरीर में ऐसे ऐसे संकेत आने लगते हैं जिसे हम अक्सर इग्नोर कर देते हैं. ऐसे में जो सबसे कॉमन है वो है गैस की समस्या. अक्सर सीने में दर्द होने पर लोग इसे गैस या मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन हर बार सीने में दर्द की वजह गैस नहीं होती. खासकर गहरी सांस लेने, खांसने या छींकने पर दर्द बढ़ता है, तो इसके पीछे फेफड़ों से जुड़ी कोई गंभीर समस्या भी हो सकती है. ऐसे में दर्द को हल्के में लेने के बजाय उसके कारणों और दूसरे लक्षणों को समझना जरूरी है.

सांस लेते समय सीने में दर्द क्यों होता है?

गहरी सांस लेने पर सीने में चुभन या दर्द बढ़ने को चिकित्सकीय भाषा में प्ल्यूरिटिक चेस्ट पेन कहा जाता है. यह मांसपेशियों में खिंचाव, पसलियों में चोट या फेफड़ों के आसपास की झिल्ली में सूजन के कारण हो सकता है. हालांकि, केवल दर्द के आधार पर बीमारी का पता लगाना संभव नहीं है.

मांसपेशियों में खिंचाव

भारी सामान उठाने, ज्यादा व्यायाम करने या लगातार खांसने से छाती की मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है. ऐसी स्थिति में शरीर घुमाने, हाथ उठाने या गहरी सांस लेने पर दर्द बढ़ सकता है. दर्द लगातार बना रहे या तेज हो, तो डॉक्टर से जांच कराएं.

फेफड़ों में संक्रमण

निमोनिया जैसे संक्रमण के कारण सीने में दर्द, बुखार, खांसी और सांस लेने में परेशानी हो सकती है. संक्रमण के कारण फेफड़ों के आसपास की झिल्ली में सूजन आने पर गहरी सांस लेने के साथ चुभन महसूस हो सकती है.

फेफड़ों में खून का थक्का

फेफड़ों की रक्त वाहिका में खून का थक्का जमना, जिसे पल्मोनरी एम्बोलिज्म कहते हैं, एक गंभीर स्थिति है. इसमें अचानक सीने में दर्द, सांस फूलना, तेज धड़कन या खून वाली खांसी हो सकती है. ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत आपातकालीन चिकित्सा सहायता लें.

फेफड़े का सिकुड़ना

न्यूमोथोरैक्स की स्थिति में फेफड़े और छाती की दीवार के बीच हवा जमा हो जाती है, जिससे फेफड़ा आंशिक या पूरी तरह सिकुड़ सकता है. इसमें अचानक एक तरफ सीने में दर्द और सांस लेने में कठिनाई हो सकती है. यह मेडिकल इमरजेंसी है.

कब तुरंत डॉक्टर के पास जाएं?

सीने में अचानक तेज दर्द, सांस लेने में परेशानी, चक्कर, बेहोशी, ठंडा पसीना या होंठ नीले पड़ने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें. यदि दर्द हाथ, पीठ या जबड़े तक फैल रहा है, तो भी तुरंत चिकित्सा सहायता लें.

सीने में दर्द होने पर क्या करें?

सीने में दर्द को हमेशा गैस मानकर घरेलू उपचार न करें. दर्द बार-बार हो रहा है, बढ़ रहा है या सांस लेने में परेशानी के साथ है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. समय पर जांच से गंभीर बीमारी की पहचान और इलाज में मदद मिल सकती है. याद रखें, सीने में दर्द की सही वजह जानना जरूरी है, क्योंकि लापरवाही कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकती है.