जमशेदपुर की सड़कों पर घूम रहे यमराज! ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले हो जाएं सावधान

    Jamshedpur, Jharkhand
    जमशेदपुर की सड़कों पर घूम रहे यमराज! ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले हो जाएं सावधान

    जमशेदपुर(JAMSHDPUR):ट्रैफिक पुलिस हमेशा लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते है, लेकिन फिर भी लोग सुधरने का नाम नहीं लेते है.इसी को देखते हुए जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस की ओर से एक अनोखा तरीका अपनाया जा रहा है.जहां लोगों को जागरुक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस अपनी टीम के साथ यमराज को लेकर चल रहे है.जमशेदपुर ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने के लिए अनोखे अंदाज मे जिला प्रशासन ने जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की है, यह जागरूकता कार्यक्रम पूरे शहर में एक माह तक चलाया जाएगा.इसकी पहली कड़ी में डीटीओ धनंजय कुमार, ट्रैफिक डीएसपी नीरज और एमभीआई सहित ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज तिवारी मौजूद रहे.

    जागरुक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस अपना रही है अनोखा तरीका

     इस जागरुकता की खास बात यह थी कि इस जागरूकता कार्यक्रम में अधिकारियों के साथ आज यमराज भी सड़कों पर चल रहें थे, बिना हेलमेट पहने या फिर बिना सीट बेल्ट लगाए, वाहन चलाने वालों की अधिकारियो के साथ साथ यमराज भी लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दें रहें थे. यमराज लोगों को समझा रहें थे कि यदि आप ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करेंगे तो वे उनको अपने साथ  मृत्यु लोक ले जाएंगे. इतना ही नहीं ट्रैफिक नियमों को उल्लंघन करने वालों को गुलाब फूल देकर ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई.

    पढ़ें क्या है पुलिस का मकसद

    ट्रैफिक अधिकारियो का साफ कहना है कि उनका मकसद ट्रैफ़िक नियम तोड़ने वालों से जुर्माना वसूलना नहीं है, बल्कि आपकी जान माल की सुरक्षा जरूरी है.अधिकारी ने साफ कहा कि जुर्माना वसूला जाता है, ताकि आप ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें, आप का जीवन आप के परिवार के लिए बहुमूल्य है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news