घर में घुसपर महिलाओं ने की चोरी, लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

    घर में घुसपर महिलाओं ने की चोरी, लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला घर में घुसकर चोरी कर रफूचक्कर हो गई. मामला जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत गंधक रोड एरिया की है. चोर गिरोह की महिलाओं ने घर में घुसकर सोने के चैन की चोरी की. शक के आधार पर एक महिला को कई किलोमीटर दूर दौड़ा कर लोगों ने पकड़ लिया. जिसके बाद उसके पास से चेन बरामद किया गया. फिर क्या था आक्रोशित महिलाओं ने चोरनी महिला की जमकर पिटाई की, जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर चोर ने गिरोह के महिला को पुलिस के हवाले किया गया.

    पीड़िता का बयान

    इस पूरे मामले में पीड़िता का बयान है कि पहले कुछ महिलाएं उनके घर में घुसती है शक की निगाह पर जब पीड़ित महिला उनसे पूछताछ करती है तो उनका कहना होता है कि वह आम तोड़ने के लिए घर पर आई है. जिसकी थोड़ी देर बाद उन्हें एहसास होता है कि पीड़ित महिला के पति का चेन गले पर नहीं है. मगर तब तक यह महिलाएं वहां से निकल चुकी होती हैं जिसके बाद परिवार वाले शहर में और आसपास के इलाकों में लगातार उन महिलाओं की खोजबीन करते हैं. काफी देर बाद उन महिलाओं को ऑटो में पाया जाता है. जिसके बाद परिवार वाले उन्हें धर दबोचते हैं. वही छानबीन के दौरान महिला के पास से चेन पाया गया फिलहाल परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने पुलिस कंप्लेन कर दी है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news