महिला ने डीजल छिड़क कर लगाई आग, वजह जान लोग रह गये हैरान

    महिला ने डीजल छिड़क कर लगाई आग, वजह जान लोग रह गये हैरान

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में एक महिला ने डीजल तेल डालकर आग लगा ली. जिसके बाद आग की लपटें देख आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई. महिला का नाम किरण देवी है. जब ये घटना हुई उस वक्त घर में कोई भी मौजूद नहीं था.

    घटना के समय घर पर अकेली थी महिला

    जब महिला का पति घर पहुंचा तो आग और धुआं फैला हुआ था. आनन-फानन में उसने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया. आनन-फानन में महिला को अस्पताल लाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

    महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी.

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए महिला के पति सुरेश ने बताया कि उनकी पत्नी की दिमागी हालत कुछ सालों से ठीक नहीं चल रही थी. जिसकी वजह से उसने घटना को अंजाम दिया. हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और पूरे मामले की जांच की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news