एक ही दिन एग्जाम और रामनवमी पर्व, छात्रों को सुरक्षित सेंटर पहुंचाने की तैयार में हैं प्रशासन

    27 मार्च को होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व एक ही दिन दोनों पड़ने के कारण जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. परीक्षा देने वाले छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने विशेष तैयारी की है और पूरे शहर में व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है.

    एक ही दिन एग्जाम और रामनवमी पर्व, छात्रों को सुरक्षित सेंटर पहुंचाने की तैयार में हैं प्रशासन

    रांची(RANCHI): 27 मार्च को होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व एक ही दिन दोनों पड़ने के कारण जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. परीक्षा देने वाले छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने विशेष तैयारी की है और पूरे शहर में व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है.

    रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले पारंपरिक जुलूसों और संभावित भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं, ताकि जुलूस और ट्रैफिक का असर उनकी यात्रा पर न पड़े.

    प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और घबराने की जरूरत नहीं है. सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है. साथ ही जुलूस मार्ग और परीक्षा केंद्रों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर ट्रैफिक संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

    त्योहार के दौरान कुछ इलाकों में सार्वजनिक परिवहन प्रभावित हो सकता है, इसे ध्यान में रखते हुए अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे बच्चों को समय से पहले परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की योजना बनाएं. वहीं, छात्रों से भी कहा गया है कि वे तय समय से पहले घर से निकलें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.

    इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की कड़ी नजर है. किसी भी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ या गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.आम लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई है. जिला प्रशासन का कहना है कि परीक्षा और रामनवमी, दोनों आयोजनों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news