रांची को मिली दो मैच की मेजबानी,JSCA भिड़ेंगे दिग्गज टीम के साथ भारतीय खिलाड़ी   

    रांची स्तिथि JSCA स्टेडियम को दो मैच की मेजबानी मिली है. बीसीसीआई ने अपने घरेलू मैच का शेड्यूल  जारी किया है. जिसमें 22 मैच भारत के अलग अलग 17 शहरों में खेले जाएंगे.जिसमें  वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया टीम भारत दौरे पर आएंगी. इसमें टी 20 के साथ ओडीआई और टेस्ट मैच शामिल है.

    रांची को मिली दो मैच की मेजबानी,JSCA भिड़ेंगे दिग्गज टीम के साथ भारतीय खिलाड़ी

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची स्तिथि JSCA स्टेडियम को दो मैच की मेजबानी मिली है. बीसीसीआई ने अपने घरेलू मैच का शेड्यूल  जारी किया है. जिसमें 22 मैच भारत के अलग अलग 17 शहरों में खेले जाएंगे.जिसमें  वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया टीम भारत दौरे पर आएंगी. इसमें टी 20 के साथ ओडीआई और टेस्ट मैच शामिल है.

    बीसीसीआई के  शेड्यूल के मुताबिक 27 सितंबर से वेस्टइंडीज टीम का भारत दौरा शुरू होगा. जिसमें तीन ओडीआई और पाँच टी 20 मैच होने है.इसमें पहला मैच त्रिवेंद्रम में 27 मार्च 2026 को खेला जाएगा. दूसरा मैच 30 सितंबर 2026 को गुवाहाटी,तीसरा ओडीआई न्यू चंडीगढ़ में 03 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसके बाद पहला टी 20 लखनऊ के स्टेडियम में 06 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टी 20 रांची के JSCA में    09 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसके बाद बैंगलोर,हैदराबाद और इंदोर में मैच आयोजित किए जाएंगे.

    साथ ही ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत एक टेस्ट सीरीज खेलगा. कंगारू टीम भारत दौरे पर आएगी. जिसमें पाँच दिवसीय सीरीज की शुरुआत 21 फरवरी से होगी. पहला टेस्ट 21 से 25 फरवरी तक नागपूर में खेला जाएगा.दूसरा टेस्ट 29 जनवरी से 02 फरवरी तक चेन्नई में खेला जाएगा. तीसरा 11-15 फरवरी तक गुवाहाटी में आयोजित किया जाएगा. 10-23 फरवरी 2027 को चौथा टेस्ट रांची के JSCA  में खेला जाना है.

    अब रांची को दो मैच की मेजबानी मिलने के साथ ही खेल प्रेमियों में उत्साह है. सभी बेसब्री से इस दिन का इंतजार कर रहे है. जिसमें मैच का आनंद सामने से अपने शहर में ले सके.                       


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news