हजारीबाग(HAZARIBAGH): झारखंड में भी बुलडोजर धीरे-धीरे प्रचलित हो रहा है. हां, यह अलग बात है कि बुलडोजर आखिर किनके खिलाफ चल रहा है यह आपको जानना चाहिए. ताजा तस्वीर हम आपको दिखाने जा रहे हैं. यह तस्वीर है हजारीबाग की. यहां प्रशासनिक अधिकारियों ने खड़े होकर बुलडोजर चलवा दिया.
अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर
हजारीबाग नेशनल हाईवे पर प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया. कहीं छोटे-बड़े दुकान और झोपड़ियों को बुलडोजर से गिरा दिया गया या उजाड़ दिया गया. प्रशासन का यह बुलडोजर मजबूर होकर चला है. हजारीबाग और बरही के बीच नगमा टोल प्लाजा के पास अतिक्रमण को हटाया गया है. पुलिस की मौजूदगी में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने टोल प्लाजा के आसपास से सभी अतिक्रमणकारियों को जबरन हटाया. हम आपको बता दें कि किसी भी टोल प्लाजा के 300 मीटर के आगे और पीछे किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं रहना चाहिए. अधिकारियों के अनुसार जिनके भी यहां पर सड़क किनारे अवैध रूप से प्रतिष्ठान थे उन्हें पिछले 2 महीने से कम से कम 10 बार अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया था. लेकिन वह लोग नहीं हट रहे थे अंततः मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा है. जानकारी के अनुसार इस अतिक्रमण अभियान में टोल प्लाजा के आसपास 25 से अधिक प्रतिष्ठानों को हटाया गया है. बुलडोजर चलने के कारण अनेक अतिक्रमणकारियों की परिसंपत्ति को क्षति पहुंची है.
Thenewspost - Jharkhand
4+

