दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को हुई अनहोनी की आशंका, कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

    दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को हुई अनहोनी की आशंका, कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

    सरायकेला : जिले के गम्हरिया प्रखंड कार्यालय से सटे मोती नगर में एक 38 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सरस्वती पूजनोत्सव के उत्साह में डूबे मोतीनगर में इस घटना के बाद मातम छा गया है.

    मोतीनगर में परिवार के साथ रहता था परितोष

    बताया गया कि मृतक परितोष कुमार किसी कंपनी में ठेकेदारी का काम करता था. मोतीनगर में अपने परिवार के साथ रहता था. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह जब काफी देर तक परितोष के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. दरवाजा खोलने पर अंदर परितोष का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया. यह दृश्य देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई.

    आदित्यपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

    परिजनों के अनुसार परितोष पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव से गुजर रहा था. मृतक को पत्नी के अलावा एक लड़की और दो लड़का है. सूचना पाकर आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    रिपोर्ट – बिरेन्द्र मंडल



    Related News