IPL सट्टेबाजी में डूबे पैसे, तो नकली CBI अधिकारी बन ठगी करने लगा जमशेदपुर का ये बदमाश, फिर देखिए कैसे पकड़ाया

    IPL सट्टेबाजी में डूबे पैसे, तो नकली CBI अधिकारी बन ठगी करने लगा जमशेदपुर का ये बदमाश, फिर देखिए कैसे पकड़ाया

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):जमशेदपुर पुलिस ने नकली सीबीआई अधिकारी बनकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है. पुलिस ने जयंत कुमार जायसवाल नाम के इस शख्स को कोलकाता से गिरफ़्तार किया है.जो जमशेदपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

    कोलकाता में छुपकर बैठा था ये बदमाश

    बताया जाता है कि जयंत कुमार जायसवाल के खिलाफ़ जमशेदपुर के अलग-अलग थानों में कई मामला दर्ज है, वहीं लम्बे समय से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी, लेकिन यह कोलकाता में छुपकर बैठा था. पुलिस खुफिया जानकारी इकठ्ठा करके इस तक पहुंची और इसे गिरफ़्तार कर लिया.

    IPL में सट्टेबाजी में पैसे डूबने के बाद शुरु किया ये धंधा

    पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पहले वह आईपीएल में सट्टेबाजी करता था जिसमे उसके काफी पैसे डूब गए, जिसका बाद उसने यह धंधा शुरू कर दिया. और नकली सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को लूटने लगा.आपको बतायें कि जमशेदपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पहले ही जयंत कुमार जयसवाल की पहचान कर ली थी, लेकिन इस तक पहुंचने में कोई सुराग नहीं मिल रहा था, जब पुलिस को इसके बारे में पता चला सूचना मिली तो पुलिस पूरी तैयारी के साथ कोलकाता पहुंची और इसे धर दबोचा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news