धनबाद(DHANBAD):धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक विवाहिता अपने दो बच्चों और पति की नाबालिग छोटी बहन को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई.घटना के बाद पति ने धनसार थाना में लिखित शिकायत देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.
दो बच्चों की माँ प्रेमी संग हुई फरार
बताया जा रहा है कि मनईटांड निवासी प्रकाश तुरी अपनी पत्नी अंजली और दो बच्चों के साथ रह रहा था. इसी बीच अंजली का स्थानीय युवक सूरज के साथ प्रेम संबंध हो गया.आरोप है कि अंजली अपने दोनों बच्चों और प्रकाश की छोटी बहन को साथ लेकर प्रेमी सूरज के साथ फरार हो गई.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पति प्रकाश तुरी ने धनसार थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी की तलाश शुरू कर दी है.धनसार थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. फरार युवक सूरज की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है साथ ही उसके परिजनों पर भी दबाव बनाया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द सभी को बरामद किया जा सके.
रिपोर्ट-नीरज कुमार
Thenewspost - Jharkhand
4+


