Big Update: धनबाद के छह विधानसभा क्षेत्रों में अब 2484 बूथों  पर क्यों  होगी वोटिंग

    Big Update: धनबाद के छह विधानसभा क्षेत्रों में अब 2484 बूथों  पर क्यों  होगी वोटिंग

     

    धनबाद(DHANBAD) | धनबाद जिले के 6 विधानसभा क्षेत्र में  अब 2372 के बजाय 2484 बूथों  पर वोटिंग होगी।  भारत निर्वाचन आयोग ने इसकी अनुमति दे दी है. मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के बाद धनबाद की 6 विधानसभा में 112 बूथ की बढ़ोतरी हुई है.  

    अब धनबाद की 6 विधानसभा में बूथों की संख्या 2484 हो गई है.  पहले यह संख्या 2372 थी, भारत के निर्वाचन आयोग ने भी उक्त बूथों के प्रस्ताव पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है. 

    इसकी जानकारी देते हुए उप निर्वाचन पदाधिकारी  कालिदास मुंडा ने बताया कि मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के बाद 38 सिंदरी विधानसभा में 457, 39 निरसा में 422, 40 धनबाद में 485, 41 झरिया में 331, 42 टुंडी में 401 तथा 43 बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में 388 बूथ सहित कुल बूथों की संख्या 2484 हो गई है.



    Related News