OMG ! ऐसा क्या हुआ कि पुलिस के सामने ही युवक ने काट ली गले की नस, पढ़े जमशेदपुर का हैरान करने वाला मामला

    OMG ! ऐसा क्या हुआ कि पुलिस के सामने ही युवक ने काट ली गले की नस, पढ़े जमशेदपुर का हैरान करने वाला मामला
    जमशेदपुर के बागबेड़ा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है जहां पुलिस के सामने ही एक युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है.और अपने गले की नस काट ली है.बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतरगत किताडीह ग्वालापट्टी का है जहां घरेलु विवाद को सुलझाने के लिए पुलिस पहुंची थी लेकिन इस दौरान एक युवक ने अपने गले की नस को हथियार से काट लिया. जिसके बाद पुलिस भी हैरान रह गई और मौके पर अफरा तफरी मच गई.

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):जमशेदपुर के बागबेड़ा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है जहां पुलिस के सामने ही एक युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है.और अपने गले की नस काट ली है.बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतरगत किताडीह ग्वालापट्टी का है जहां घरेलु विवाद को सुलझाने के लिए पुलिस पहुंची थी लेकिन इस दौरान एक युवक ने अपने गले की नस को हथियार से काट लिया. जिसके बाद पुलिस भी हैरान रह गई और मौके पर अफरा तफरी मच गई.

    पढ़े पूरा मामला

    घटना के बाद पुलिस ने युवक को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है.बताया जा रहा है कि 24 साल का अमित सिंह मीटर रीडर का काम करता था, जो डीवीसी के  ठेकेदार के पास काम करता था.बताया  रहा है कि अमित सिंह नशे का आदी था आए दिन वह पिकर घर में आता था जिसे लेकर परिवार के लोग काफी ज्यादा विवाद करते थे परिजनों ने कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना घटना के दिन भी वह नशे में था परिवार वालों ने शांत करने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं नहीं माना.

    गुस्से में युवक ने उठाया खौफनाक कदम

    घटना को लेकर अमित के भाई बिल्लू सिंह ने बताया कि जब वह उनके काबू से बाहर हो गया तब उनको पुलिस को फोन किया.जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और  घर के बाहर खड़े होकर परिजनों से घटना की जानकारी लेने लगी.ये देखकर अमित सिंह गुस्से से उग्र हो उठा और इतना ज्यादा चिढ़ गया कि उसने पुलिस के सामने ही गले पर वार कर लिया और नस काट ली.

    अस्पताल में जिंदगी मौत की जंग लड़ रहा है युवक

    नस कटने के बाद युवक पुलिस के सामने ही वगिर पड़ा जिसको लहुलुहान हालात में अस्पताल पहुंच गया जहां इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है.उसकी हालत काफी ज्यादा गंभीर है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news