रांची(RANCHI): झारखंड में नक्सल अभियान के दौरान सारंडा में एक बड़ा हादसा हुआ. तेज आंधी और बारिश की वजह से एक विशाल पेड़ कोबरा जवान पर गिर गए. जिसमें जवान राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल को एयर लिफ्ट कर रांची लाया गया. जहां ईलाज के दौरान उनका निधन हो गया.वह बटालियन में सिपाही के पद पर कार्यरत थे.
पुलिस मुख्यालय की ओर से बताया गया कि राकेश कुमार सारंडा के बाबुड़ेरा कैम्प में थे. नक्सल अभियान चलाया जा रहा था. इसी बीच अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज बारिश के साथ तूफान शुरू हो गया. इसी बीच राकेश कुमार के ऊपर एक विशाल पेड़ गिर गया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हे ईलाज के लिए तुरंत जंगल से बाहर निकाला गया.
एयर लिफ्ट कर रांची लाया गया. लेकिन ईलाज के दौरान उनका निधन हो गया. राकेश बिहार के औरंगाबाद जिले के दाऊदनगर के रहने वाले है. उनके शहादत की खबर मिलते ही परिजन रांची पहुंच गए. वहीं राकेश कुमार को CRPF कैम्प में श्रद्धांजलि दी जाएगी. जिसके बाद सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को औरंगाबाद के लिए रवाना किया जाएगा. औरंगाबाद में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
बता दे कि सारंडा में लंबे समय से सुरक्षा बल के जवान नक्सल अभियान में लगे है. इस जंगल में एक एक करोड़ के दो इनामी नक्सली के साथ उनका दस्ता मौजूद है. जिसकी तलाश में अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में कई नुकसान सुरक्षा बल के जवानों को उठाना पड़ा है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


