Jharkhand Weather Alert : रांची में अगले 3 दिनों तक एक्टिव रहेगा मानसून, 22-23 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

    Jharkhand Weather Alert : रांची में अगले 3 दिनों तक एक्टिव रहेगा मानसून, 22-23 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में मौसम विभाग की ओर से 20 जुलाई से मानसून के रफ्तार पकड़ने की संभावना जताई गई थी.जिसका असर भी शनिवार के दिन देखने को मिला.जहां अधिकांस जिलो में बारिश देखी गई.वही कुछ जिलों में हल्के दर्जे की बारिश हुई जिसके लोगो को गर्मी से राहत मिली.वही अधिकतम् तामान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई.वही आज यानी रविवार के मौसम की बात करें तो आज भी झारखंड का मौसम कुछ ऐसा ही होने वाला है.यानी आज भी राज्य में कुछ हिस्सा में बारिश की उम्मीद है.

    22 जुलाई यानी सोमवार से एक फिर मानसून की गति में तेजी देखने को मिलेगी

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने से 22 जुलाई यानी सोमवार से एक फिर मानसून की गति में तेजी देखने को मिलेगी.22 जुलाई को राज्य के अधिक्तम जिलो में भारी बारिश होने की संभावना है.मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे हैं निम्म दबाव की वजह से राज्य में 22 से 24 जुलाई तक अच्छी बारिश होगी.जिसके राज्य में कम बारिश की कमी को पूरा किया जा सकेगा.

    चक्रवाती परिसंचरण का असर अगले 2 दिनों तक झारखंड के कुछ जिलों में देखने को मिलेगा

    मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण का असर अगले 2 दिनों तक झारखंड के कुछ जिलों में देखने को मिलेगा.इन जिलों में पूर्वी सिंहभूम,खूंटी, सिमडेगा गुमला, रांची,लोहरदगा और रामगढ़ जिला शामिल है.लेकिन इसके बावज़ूद अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में गिरावट की कोई संभावना नहीं है.सरायकेला जिले की बात करें तो यहां रविवार के दिन हल्की बारिश देखने को मिली. बीच-बीच में यहां कड़ी धूप खिल रही थी जिससे गर्मी का एहसास लोगों को हो रहा था. वही मौसम की आंख मिचौली से सरायकेला के लोग दिन भर परेशान रहे.

    पढें आज का संभावित तापमान

    झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिक्तम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्युनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं पलामू में आज अधिक्तम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्युनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिक्तम अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 31डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news