दुमका से बड़ी खबर : जमीन विवाद में मारपीट व गोलीबारी मामले में पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए एक साथ 42 अभियुक्तों को भेजा जेल

    दुमका से बड़ी खबर : जमीन विवाद में मारपीट व गोलीबारी मामले में पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए एक साथ 42 अभियुक्तों को भेजा जेल

    Dumka News : दुमका जिला के  हँसडीहा थाना क्षेत्र के भदवारी गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट और गोलीबारी के मामले में पुलिस ने 42 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संभवतः दुमका में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी एक मामलें में एक साथ 42 लोगों को जेल भेजा गया है। 

    घटना को लेकर हंसडीहा थाना काण्ड संख्या 63/24 के तहत बीएनएस ( BNS)  की धारा 191(2)/191(3)/190/189(9)/115(2)/118(1)/117(2)/118(2)/74/76/109 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

    जेल भेजे गए अभियुक्तों के नाम

    गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में ललटु कुमार, ध्रुव चंद्र कुमार, प्रिंस कुमार (ग्राम सहारा, तालझारी, दुमका), पिंकु कुमार (ग्राम ठाढ़ी खरवा, सरैयाहाट, दुमका), उत्तम कुमार मांझी (ग्राम रजन, जरमुण्डी, दुमका), आकाश कुमार, शिवम कुमार, प्यारे लाल साव, रौशन कुमार (चारों बासुकीनाथ, जरमुण्डी, दुमका), मोहन कुमार यादव, आशीष कुमार, गोपाल कुमार मांझी, मुकेश कुमार (चारों ग्राम बोगली, जरमुण्डी, दुमका), पिंटु महामरिक, चंदन कुमार (दोनों ग्राम कल्होड़, जरमुण्डी, दुमका), मिथुन कुमार, मंटु कुमार वैद्य, छोटा मंगल मुर्मू (तीनों ग्राम ककनिया, जरमुण्डी, दुमका), कामदेव मंडल (ग्राम खुटहरी, जरमुण्डी, दुमका), सुधीर राय (ग्राम नवडीहा, सरैयाहाट, दुमका), यशवल कुमार, संतोष कुमार (दोनों ग्राम भागाबांध, सरैयाहाट, दुमका), भावेश कुमार, सुचीत डोली (ग्राम कालीपुर, सरैयाहाट, दुमका), मिथुन कुमार उर्फ मिथुन कुंवर, दिलीप कुंवर (दोनों ग्राम छतना, सरैयाहाट, दुमका), अरूण मांझी, करण मांझी (दोनों ग्राम उपरवारा, नोनीहाट, हंसडीहा, दुमका), पवन कुमार यादव (ग्राम बसबेरवा, हंसडीहा, दुमका), धनंजय कुमार (ग्राम बढ़हैत, हंसडीहा, दुमका), रमेश मुर्मू (ग्राम गरडी ए, हंसडीहा, दुमका), गौतम कुमार, मुनचुन कुमार (दोनों ग्राम श्रीरामपुर, तालझारी, दुमका), मिठू तुरी, अरूण तुरी, अमन कुमार तुरी, गणेश तुरी, आशीष कुमार (पांचों ग्राम बिननिया बियाही मोड़, चांदन, बांका, बिहार), नजाबुल अंसारी (ग्राम गोण्डा, चांदन, बांका, बिहार), सिकंदर तुरी (ग्राम माधोपुर, चंद्रमंडी, जमुई, बिहार), बरूण कुमार (ग्राम बारा, जरमुण्डी, दुमका), अनिमेश दास (ग्राम भदवारी, हंसडीहा, दुमका) शामिल हैं। 


    गिरफ्तार अभियुक्तों में बांका व जमुई के लोग भी शामिल
     
    जमीन पर कब्जा को लेकर घटित घटना में दुमका जिले के चार थाना क्षेत्रों (जरमुण्डी, तालझारी, सरैयाहाट व हंसडीहा) के अलावा बिहार के बांका के चांदनी एवं जमुई जिले के चंद्रमुण्डी से गुण्डों को बुलाया गया था। इस घटना में चार लोग घायल हुए थे जिन्हें इलाज के लिए पीजेएमसीएच में भर्ती करवाया गया था।

    आरोपी को पकड़ने के लिए एसडीपीओ सहित 4 थानों की पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

     आरोपियों को पकड़ने के लिए चार थानों- हंसडीहा, सरैयाहाट, रामगढ़, जामा थाना के पुलिस पदाधिकारी, जरमुण्डी एसडीपीओ और पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने घटनास्थल से कई धारदार हथियार, कई मोबाइल, हॉकी स्टिक, शराब की बोतल, चार बाइक एवं एक बिना नंबर की डिजायर कार समेत दो कार जब्त किया था।

    क्या है मामला

    प्रथम पक्ष के मनोज भंडारी के अनुसार द्वितीय पक्ष के अनिमेष दास के द्वारा किराए पर गुंडा मंगा कर गोली-बारी की गयी एवं हॉकी स्टिक से मारपीट किया गया। आरोप है कि द्वितीय पक्ष के अनिमेष दास के द्वारा भाड़े पर गुंडा मंगवा कर जमीन पर निर्मित घर को तोड़वा दिया एवं जमीन पर जबरन कब्जा करवाया जा रहा था। विरोध करने पर दोनों तरफ से लगभग 1 घंटे तक मारपीट किया गया। इस दौरान भाड़े के गुंडों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी किया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ने द्वितीय पक्ष के तरफ से 100 की तादाद में भाड़े के गुंडे द्वारा प्रथम पक्ष के ऊपर लाठी हॉकी स्टिक एवं गोली चलाया जा रहा था।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news