टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम ने खूब तांडव मचाया जहां बारिश के साथ तेज हवा भी देखने को मिली.वही कोल्हान के सरायकेला, जमशेदपुर राजधानी रांची संथाल के राजमहल में सबसे अधिक 64 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई. मौसम के अनुसार आज भी मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा.आज भी झारखंड के अधिकांश जिले में गरज के साथ बारिश होगी तो वहीं वज्रपात की भी संभावना है वही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.
इन जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से आज जिन जिलों में बारिश और वज्रपत लेकर ऑरेंज अलर्ट गया है उन जिलों में गोड्डा, दुमका, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंघभूम, पश्चिमी सिंघभूम, समडेगा और सरायकेला खरसावां शामिल है.आज इन जिलों के लोगों को खास तौर पर सावधान रहना है.और बारिश और वज्र पात के समय घर से बाहर नहीं निकलना.
इन जिलों में लोग रहे सावधान
मौसम विभाग की ओर से आज जिन आ जिलों में बारिश को लेकर येलो और जारी किया गया है उन जिलों में राजधानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा शामिल है.मौसम विभाग की ओर से खास तौर पर बारिश के समय लोगों को पेड़ के नीचे ना छुपने की सलाह दी गई है और जरूरी ना हो तो घर से बाहर ना निकलने के लिए भी कहा गया है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जा सकता है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


