गढ़वा(GARHWA):झारखण्ड के गढ़वा जिले के रमकंडा में हुए रामनवमी विवाद मामले में एसपी के निर्देश पर रमकांडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.पुलिस ने इस मामले मे अबतक 72 लोगों पर नामजद और 220 से ज्यादा अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है नामजद आरोपियों में हिन्दू पक्ष के 21 और मुस्लिम पक्ष के 51 लोग शामिल है.
72 नामजद तो 220 अज्ञात पर FIR
वही अज्ञात में हिन्दू पक्ष के 100 से 120 और मुस्लिम पक्ष के 100 लोगो पर प्राथमिकी दर्ज हुई. एसपी अमन कुमार ने बताया की इस मामले के बाद 72 लोगो को नामजद और दो सौ लोगो पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है जिसमे 19 लोगो को गिरफ्तार किया गया है.
18 मोटरसाईकिल एवं मोबाइल के साथ येन हथियार बरामद
वही 18 मोटरसाईकिल एवं मोबाइल के साथ धारधार फरसा, लाठी डंडा बरामद किया गया है अन्य जो लोग है उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी.
रिपोर्ट-धर्मेंद्र कुमार
Thenewspost - Jharkhand
4+


