Weather Alert:रांची के इन इलाकों में जमने लगी है बर्फ! न्यूनतम पारा पहुंचा 2.5 डिग्री, पढ़े कब मिलेगी राहत

    Weather Alert:रांची के इन इलाकों में जमने लगी है बर्फ! न्यूनतम पारा पहुंचा 2.5 डिग्री, पढ़े कब मिलेगी राहत

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में कडाके की ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है.आलम यह है कि अब रांची के कुछ इलाकों में बर्फ जमनी शुरू हो गई है.पिछले 24 घंटे के दौरान रांची के कांके में 2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया तो वही गुमला का तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा.लगातार शीतलहरी की चपेट में राज्य के कई जिला है. वहीं आज भी झारखंड के 7 जिलों में शीतलहरी को लेकर येलो और जारी किया गया है वही लोगों को सावधान रहने के लिए हिदायत दी गई है.

    शीतलहरी का कहर जारी

    मौसम विभाग की ओर से आज यानी रविवार के दिन जिन सात जिलों में शीतलहरी का अलर्ट जारी किया गया है उन जिलों में लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो जिला शामिल है.इन जिलों के लोगों को आज खास तौर पर सावधान रहने की हिदायत दी गई है.वहीं घर के बुजुर्ग और बच्चों का खास ख्याल रखने को कहा गया है क्योंकि जिस तरह ठंड पड़ रही है वह जानलेवा साबित हो सकती है अगर सावधानी ना बरता जाए.

     पढ़े कब मिलेगी राहत

    वही बात अगर झारखंड में राहत की जाए तो आने वाले अगले चार-पांच दिनों के बाद झारखंड के लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही है.कल यानी मंगलवार से न्यूनतम पारा चढ़ना शुरू होगा जो 7 डिग्री से 12 डिग्री तक पहुंच जाएगा.यानी आने वाले अगले 3 दिनों के बाद झारखंड के न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.जिससे लोग राहत की सांस लेंगे.

    आने वाले के लिए चार दिनों के अंदर 5 डिग्री चढ़ेगा पारा

    पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि हुई है, हालंकी न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है. 

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news