Weather Alert:चढ़ते पारे ने बढ़ाई झारखंड वासियों की परेशानी, आज इन जिलों में राहत की उम्मीद

    Weather Alert:चढ़ते पारे ने बढ़ाई झारखंड वासियों की परेशानी, आज इन जिलों में राहत की उम्मीद

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले 1 सप्ताह से कड़क धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है.आलम यह है कि घर से निकलना भी लोगों का मुश्किल हो चुका है.दोपहर होते ही सड़क पर अब सन्नाटा देखने को मिल रहा है. वही लगतार तापमान चढ़ने की वजह से घर में भी लोग चा छटपटाते नजर आ रहे है.वही आज यानी सोमवार 20 अप्रैल के दिन अचानक से सुबह-सुबह मौसम ने करवट ले लिया है. जहां कई जिलों में तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

     आज इन जिलों में राहत की उम्मीद

    मौसम विभाग के मुताबिक आज रविवार के दिन झारखंड के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में मौसम अस्थिर बना रहेगा. खासकर गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, खरसांवा और सिमडेगा में आंधी, बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.इन जेलों में आज तेज हवा चलेगी तो वहीं वज्रपात से भी लोगों को सावधान रहना है.

    इन जिलों में शाम या रात तक बारिश की संभावना

    मौसम विभाग का कहना है कि आज शाम या रात तक गुमला, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलेगी वही वज्रपात और बारिश भी होगी जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है.आईएमडी ने खास तौर पर आज लोगों को तेज हवा और आंधी तूफ़ान के समय घर से बहार ना निकलने की सलाह दी है.अगर आप बाहर कहीं फंस गए है तो पेड़ के नीचे बिल्कुल भी ना छुपे वरना आपके साथ बड़ा हादसा हो सकता है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 42 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री जा सकता है.



    Related News