Weather Alert: आज झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश, तो यहां छाये रहेंगे बादल, पढ़े अपने जिले का हाल

    Weather Alert: आज झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश, तो यहां छाये रहेंगे बादल, पढ़े अपने जिले का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आज से झारखंड के मौसम का मिजाज पूरी तरीके से बदलने वाला है जहां अधिकतम पारा 30 डिग्री रहेगी तो वही झारखंड में आज बारिश की संभावना है.आपको बता दें कि मौसम विभाग में 23 और 24 जनवरी को बारिश होने की संभावना जताई गई है, जहां कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे तो वहीं हल्की बारिश भी हो सकती है.

    आज झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश, तो यहां छाये रहेंगे बादल

    झारखंड के अधिकांश जिलों में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. वही, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से लेकर 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. आज जिन जेलों में बारिश की संभावना है उन जेलों में लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी और सिमडेगा शामिल है जहाँ बादलों भी छाये रहेंगे. 

    कल भी झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश

    मौसम विभाग की ओर से भले ही आज की बारिश की संभावना जतायी गयी लेकिन यह भी कहा गया है कि इससे झारखंड के तापमान पर इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला है यानि कि हल्की फुल्की बारिश से तापमान में उतार चढ़ाव पढ़ता मामुली देखा जाएगा.वही कल यानी 24 फरवरी को भी रांची, खूंटी, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम में बारिश होने का पूर्वानुमान है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news