नगर निकाय चुनाव:: रांची में शुरू हुआ मतदान, बढ़ चढ़ कर लोग ले रहे हिस्सा

    नगर निकाय चुनाव:: रांची में शुरू हुआ मतदान, बढ़ चढ़ कर लोग ले रहे हिस्सा

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची के 53 वार्ड में सभी मतदान केंद्र पर सुबह 7:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई रांची के ati सभागार में पहले वोटर के रूप में जितेंद्र कुमार नामक व्यक्ति ने अपने मत का इस्तेमाल किया. रांची में लोग बढ़-चढ़कर शहर की सरकार बनाने में जागरूक दिख रहे हैं और मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट का इस्तेमाल कर रहे हैं

     पहले वोट देने वाले जितेंद्र कुमार ने कहा कि छोड़-छाड़ के सब काम पहले करें मतदान उन्होंने बताया कि वह जब से वोटर बने हैं तब से ही पहली बार अपने मत का इस्तेमाल करते हैं फर्स्ट वोटर वह रहते हैं. उनकी उम्र करीब 55 साल है और सभी चुनाव में वह सबसे पहले वोट देते हैं.

     बता दे की रांची नगर निगम में 53 वार्ड है जहां 909 बूथ बनाए गए हैं. सभी बूथों पर सुरक्षा के बीच चकबंदी इंतजाम किए गए हैं साथ ही व्हीलचेयर पेयजल की व्यवस्था की गई है जिससे मतदाता को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके अलावा कई मतदान केंद्र पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news