Weather Alert: झारखंड के मौसम की आंख मिचौली से लोग परेशान, दिन में गर्मी, रात में ठंड से बिगड़ रही है तबीयत

    Weather Alert: झारखंड के मौसम की आंख मिचौली से लोग परेशान, दिन में गर्मी, रात में ठंड से बिगड़ रही है तबीयत

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम के पल-पल रंग बदलने से लोग परेशान है. एक तरफ जहां सुबह में हल्की ठंड महसुस हो रही है तो वहीं सुबह 7:00 बजे ही कड़क धूप खिल रही है जिससे लोगों का पसीना छूट जा रहा है तो वही शाम होते ही एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और रात को लोगों को ठंड महसूस हो रही है.मौसम का उतार चढ़ाव का दौर पिछले 10 दिनों से चल रहा है. जिससे अब लोगों की तबीयत पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है.जहां सर्दी बुखार और मौसमी बिमारी की वजह से अस्पताल में लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है.

    पढ़े आज वैलेंटाइन डे पर कैसा रहेगा मौसम

    वही आज यानी शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर देखने को मिलेगा, जहां कुछ जिलो का तापमन 5 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तो वहीं कुछ जिलों का तापमान 10 से 11 डिग्री पर रहेगा .आज 14 फरवरी है यानि वैलेंटाइन डे आज कपल्स खुलकर घूम सकते है क्योंकि आज मौसम पूरी तरह से सुष्क रहेगा.

    तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी

    आज कुछ जिले ऐसे है जहां का तापमान 5 से 7 डिग्री के बीच रह सकता है और लोगों को सिहरन महसूस हो सकती है इन जिलों में पलामू, चतरा, कोडरमा, रांची, लोहरदगा, खूंटी, गुमला, हजारीबाग व रामगढ़ शामिल है.वही कुछ जिले ऐसे है जहां तापमान 10 डिग्री से ऊपर ही रहेगा.इन जिलों में देवघर, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर , सरायकेला खरसावां शामिल हैं जहां आज अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 10 से 11 रहेगा.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news