Weather Alert:झारखंड के मौसम में उठा-पटक का दौर जारी, आज हो सकता है गर्मी का एहसास, पढ़े ताजा अपडेट

    Weather Alert: Jharkhand's weather continues to fluctuate; residents may feel the heat today; read the latest updates ।Weather Alert:झारखंड के मौसम में उठा-पटक का दौर जारी, झारखंड वासियों को आज हो सकता है गर्मी का एहसास, पढ़े ताजा अपडेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम में लगातार उठापटक का दौर जारी है.एक तरफ जहां तीन-चार दिन पहले लोगों को ठंड लग रही थी, न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट आई थी तो वहीं एक बार फिर आज यानी बुधवार से झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.जहां न्यूटनम तापमान में वृद्धि होगी तो वहीं कड़क धूप और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो सकता है.लगातार तापमान में उतार- चढ़ाव की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है जिसकी वजह से मौसमी बीमारी सर्द गर्म और बुखार से लोग परेशान है.

    आज से झारखंड के कुछ जिलों में छाये रहेंगे बादल

    पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो सबसे कम तापमान गुमला जिला में दर्ज किया गया.हालंकी अगर कोल्हान प्रमंडल के जमशेदपुर और सरायकेला की बात की जाए तो यहां गर्मी से लोगों का पसीना छूट रहा है.मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले तीन-चार दिनों तक झारखंड के मौसम में ऐसे ही उतार-चढ़ाव चलता रहेगा.वही 11 और 12 फरवरी को झारखंड के कुछ जिलों में, आसमान में बादल दिखाई देंगे हालांकी बारिश को लेकर कोई अपडेट नहीं है.

    आज से छूट सकता है झारखंडवासियों का पसीना

    चार-पांच दिन पहले जहां झारखंड के अधिकांश जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे जा चुका था तो वहीं धीरे-धीरे अब तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.आज बुधवार के दिन राजधानी रांची, समेत खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तो अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री रहने की संभावना जतायी गयी है.आज झारखंड के अधिकाँश जिलों का मौसम सुष्क रहेगा.हालंकी कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे जिससे तापमान में बढोतरी देखी जा सकती है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news