Weather Alert:आज एक बार फिर गर्मी से छूटेगा झारखंडवासियों का पसीना, 38 डिग्री तक जा सकता है पारा

    Jharkhand weather update:झारखंड में पिछले चार-पांच दिनों से हो रही बारिश के बाद एक बार फिर बुधवार से मौसम ने करवट ले ली है जहां कड़क धूप के साथ गर्मी से लोगों का पसीना छूट रहा है

    Weather Alert:आज एक बार फिर गर्मी से छूटेगा झारखंडवासियों का पसीना, 38 डिग्री तक जा सकता है पारा

     टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले चार-पांच दिनों से हो रही बारिश के बाद एक बार फिर बुधवार से मौसम ने करवट ले ली है जहां कड़क धूप के साथ गर्मी से लोगों का पसीना छूट रहा है वही तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज यानि गुरुवार के दिन भी झारखंड का मौसम लोगों को खूब सताएगा, आज भी दिन भर मौसम सुष्क रहेगा और कड़क धूप की वजह से झारखंड के तापमान में और दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

    पढ़े आज के मौसम का हाल

    आज यानि गुरुवार 26 मार्च की बात करें तो आज पुरे झारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है मौसम विभाग का कहना है कि आज झारखंड के अधिकांश जिलो जिलों का तापमान साफ और सुष्क रहेगा दिन भर कड़क धूप खिलेगी तो वही तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि भी दर्ज की जा सकती है जिससे लोगों का गर्मी से पसीना छूटेगा.खासकर कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा जिला में आज गर्मी लोगों को सतायेगी जहां अधिकतम तपमान 37 38 डिग्री तक पहुंच सकता है.

    कल से एक बार फिर बदल जाएगा मौसम

    हालांकी मौसम विभाग की ओर से एक राहत देने वाली भी खबर सामने आई है मौसम विभाग का कहना है कि कल यानि 27 मार्च से एक बार फिर मौसम करवट लेगा जहां गरज के साथ अधिकांश जिलो में बारिश देखने को मिलेगी. वही गर्मी से भी लोगों को राहत मिल सकती है मौसम विभाग के मुताबकि 27 से 29 मार्च तक झारखंड का मौसम एक बार फिर बदलेगा जहां बारिश से लोगों को सुकून मिलेगा.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news