कोडरमा में हाथियों का आतंक, दो की मौत से दहशत,वन विभाग पर उठे सवाल

    Koderma news:कोडरमा थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है.बुधवार रात एक दर्दनाक घटना में हाथी ने एक महिला और एक पुरुष को कुचलकर मार डाला

    कोडरमा में हाथियों का आतंक, दो की मौत से दहशत,वन विभाग पर उठे सवाल

    कोडरमा(KODARMA):कोडरमा थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है.बुधवार रात एक दर्दनाक घटना में हाथी ने एक महिला और एक पुरुष को कुचलकर मार डाला, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया है.जानकारी के अनुसार, रात करीब 8 बजे मरियमपुर के पास एक हाथी देखा गया, जहां उसने पहले एक महिला को अपना शिकार बनाया.इसके बाद ग्रामीणों ने हाथी को भगाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान बोनाकाली महिला कॉलेज के समीप हाथी ने 40 वर्षीय बालेश्वर सोरेन (पिता- छोटका सोरेन) को भी कुचलकर मार डाला.

    बोनाकाली इलाके में दहशत

    घटना के बाद मरियमपुर और बोनाकाली इलाके में दहशत फैल गई है.सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हाथी को पूरी तरह खदेड़ने में सफलता नहीं मिल सकी.स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हाथी अभी भी मरियमपुर के पास जंगलों में छिपा हुआ है, जबकि हाथियों का झुंड बागीटांड और कोडरमा घाटी के जंगलों में भी देखा गया है.

    टॉर्च के सहारे हाथियों को भगाने का प्रयास

    ग्रामीणों ने वन विभाग पर संसाधनों की कमी का आरोप लगाते हुए कहा कि टीम केवल टॉर्च के सहारे हाथियों को भगाने का प्रयास कर रही थी, जो पर्याप्त नहीं है.फिलहाल पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और ग्रामीणों में अनहोनी की आशंका बनी हुई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news