Weather Alert:आज झारखंड के इन जिलों में रहेगा घना कोहरा का प्रकोप, अलर्ट जारी, पढ़ें अपने जिले का हाल

    Weather Alert:आज झारखंड के इन जिलों में रहेगा घना कोहरा का प्रकोप, अलर्ट जारी, पढ़ें अपने जिले का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):इन दिनों झारखंड का मौसम लगातार बदलता दिख रहा है. कभी न्यूनतम तापमान में गिरावट तो कभी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. हालांकी इन सब के बीच झारखंड वासियों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन अभी भी राज्य के कुछ जिलों में कोहरे का प्रकोप देखा जा रहा है, जिससे अभी भी लोगों को राहत नहीं मिल पाया है.वहीं आज यानि गुरुवार के मौसम की बात करें तो आज झारखंड के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा.जिसको लेकर आईएमडी की ओर से येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है और लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है.

    अगले दो दिनों में चढ़ेगा झारखंड का पारा

    मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले अगले दो दिनों में झारखंड के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है.वहीं इसके अगले 3 दिनों में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट का भी पूर्वानुमान जताया गया है.वहीं राज्य के जिलों में आंशिक रूप से आसमान ने बादल भी दिखाई देंगे, जबकी अन्य जिलों में आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा.राज्य का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है.

    पढें पिछले 24 घंटे में कैसा रहा झारखंड का मौसम

    पिछले 24 घंटे में राज्य के मौसम की बात की जाए तो मौसम शुष्क रहा. हालांकी राज्य के उत्तरी और पूर्वी जिलों में कहीं कहीं मध्यम या घना का कोहरा देखा गया. सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 32.9 डिग्री सेल्सियस तो वहीं सबसे कम तापमान गुमला में 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.वहीं रांची का न्यूनतम तापमन 12.1 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

    बदलते मौसम को लेकर IMD ने किया लोगों को सावधान

    वहीं मौसम विभाग ने लगातार बदल रहे मौसम को लेकर लोगों को सावधान रहने की अपील की है, क्योंकि इसकी वजह से आम लोगों को सर्दी खांसी और बुखार की परेसानी हो सकती है.जिसको लेकर लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.वहीं आज कुछ जिलों में घना कोहरा रहने की संभावना जताई गई है, इन जिलों में साहिबगंज, गोड्डा, बोकारो, जामताड़ा, धनबाद दुमका, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिला शामिल है.

    पढें  आज का सम्भावित तापमान 

    आज जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो अधितकम तापमान 29 डिग्री रह सकता है, वहीं धनबाद का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतमा तापमान 27 डिग्री 3 सेल्सियस, रांची का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतमा तापमान 27 डिग्री 3 सेल्सियस देवघर का न्यूनतम तापमान 13 और अधितकम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news