Weather Alert:झारखंड में अगले 5 दिनों तक छाए रहेंगे बादल, इन जिलों में बारिश की संभावना, 4 से 5 डिग्री गिर सकता है पारा


टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम में पिछले तीन-चार दिनों से लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है.एक तरफ जहां झारखंड में फिर से लोगों को ठंड महसूस हो रही थी वही मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर ताज़ा अपडेट जारी किया गया है.मौसम विभाग का कहना है आने वाला अगले 5 दिनों के अंदर झारखंड में बादल छाए रहेंगे तो वहीं कुछ जिलों में हल्की बारिश भी देखने को मिलेगी. इस दौरान झारखंड के तापमान में 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.
झारखंड में अगले 5 दिनों तक छाए रहेंगे बादल
पश्चिमी विक्षोप की वजह से लगातार झारखंड का मौसम पल-पल अपना मिजाज बदल रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों के अंदर झारखंड के अधिकांश जिलो का मौसम शुष्क बना रहेगा जहां सुबह के समय हल्का फुल्का कोहरा देखने को मिलेगा तो वही दिन भर बादल छाए रहेंगे हालांकि इस दौरान कुछ जिलों में बारिश होने की भी संभावना जताई गई है जिसमे गढ़वा पलामू के साथ अन्य कई जिले शामिल है.
पिछले 24 घंटे के दौरान कैसा रहा झारखंड का मौसम
पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के मौसम की बात की जाए तो झारखंड के न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जहां कुछ जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे हो चुका है.वही कोल्हान प्रमंडल के जिलो पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां चाईबासा जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान दिन के समय गर्मी महसुस की गई हालंकी रात में हल्की ठंड लोगों को लगी.वही आज सुबह भी सरायकेला में धूप नहीं निकली है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री जा सकता है.
4+