“बरसाती मेंढक के झांसे में नहीं आएंगे" सांसद ढुल्लु महतो ने संजीव सिंह पर जमकर साधा निशाना

    “बरसाती मेंढक के झांसे में नहीं आएंगे" सांसद ढुल्लु महतो ने संजीव सिंह पर जमकर साधा निशाना

    धनबाद (DHANBAD): नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र सांसद ढुल्लु महतो ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नगर निगम क्षेत्र की जनता से भाजपा समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में वोट देने की अपील की. सांसद ढुल्लु महतो ने कहा कि इस चुनाव में कई ऐसे उम्मीदवार भी हैं, जो केवल चुनाव के समय ही दिखाई देते हैं, लेकिन धनबाद की जनता बरसाती मेंढक के झांसे में नहीं आने वाली है.

    ढुल्लु महतो ने अपने दो साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि आगामी तीन साल के कार्यकाल में अधूरे बचे काम पूरे किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि अगर यह काम नहीं हुआ, तो अगले चुनाव में वे स्वयं नहीं उतरेंगे.

    सांसद ने कहा कि भाजपा समर्थित मेयर की जीत सुनिश्चित है और धनबाद में विकास को और गति मिलेगी. उन्होंने बताया कि गोविंदपुर फ्लाइओवर का काम शुरू हो चुका है, निरसा में फ्लाइओवर निर्माण जल्द शुरू होगा, गयापुल चौड़ीकरण कार्य प्रगति पर है, और रेडियो स्टेशन जल्द शुरू होगा. इसके अलावा, कई ट्रेनों के ठहराव और विस्तार के काम भी पूरे किए गए हैं.

    नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए 29 उम्मीदवार मैदान में हैं. संजीव कुमार के प्रमुख विरोधी उम्मीदवारों में पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, पूर्व विधायक संजीव सिंह, पूर्व मेयर इंदु देवी और कांग्रेस समर्थित शमशेर आलम शामिल हैं.

    रिपोर्ट : नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news