टाटा जू में गूंजेगी अफ्रीकन शेरों की दहाड़, हैदराबाद से लाया गया जोड़ा

    The roar of African lions will echo in Tata Zoo, a pair of African lions brought from Hyderabad | टाटा जू में गूंजेगी अफ्रीकन शेरों की दहाड़, हैदराबाद से लाया गया अफ्रीकन शेरो का जोड़ा

    जमशेदपुर : टाटा जुलॉजिकल पार्क मे वन जीव प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी हैँ जंहा दो अफ्रीकन शेरो का जोड़ा टाटा जू मे लाया गया है. जिसमें मनोहर नर और श्री देवी मादा शेरनी को हैदराबाद के नेहरू जुलॉजिकल पार्क से लाया गया हैँ. यह कार्यक्रम एक्सचेंज के तहत किया गया हैँ.

    टाटा जू ने हैदराबाद के नेहरू जुलॉजिकल पार्क से दी अफ्रीकन शेरों का जोड़ा लिया तो टाटा जू ने भी उन्हें दो मेंड्रिल बंदर उनको दिया हैँ. यह आदान प्रदान नियम के तहत किया गया हैँ. 9 वर्ष के शेर मनोहर और शेरनी श्री देवी प्रजनन के कागार पर हैँ.टाटा जू प्रबंधन को यह यकीन हैँ कि ये दोनों टाटा जू मे सफल प्रजनन कर यंहा शेरों की प्रजाति को और बढ़ायेंगे

    इन दोनों अफ्रीकन शेरो के आने से टाटा जू प्रबंधन और शहर वाशियों मे काफी खुशी की लहर हैँ. आज से टाटा जू मे अफ्रीकन शेरो की दहाड़ सुनने को मिलेगी. इन दोनों शेरों के लाने के लिए टाटा जू की एक विशेष टीम पिछले सप्ताह विशेष वाहन के साथ हैदराबाद के लिए रवाना हुई और जू के विशेष टीम सही सलामत दोनों अफ्रीकन शेरों को लेकर टाटा जू पहुंची जंहा जू के प्रबंधक और कर्मचारियों ने इनका स्वागत किया. सभी दो अफ्रीकन शेरो को देख काफी प्रसन्न दिख रहें थे.

    रिपोर्ट - रंजीत कुमार 



    Related News