रेल यात्री टिकट के लिए काउंटर खुलने का इंतजार कर रहे थे, रेलकर्मी शराब के नशे में था, फिर क्या हुआ , जानिए


धनबाद (DHANBAD): जिले के कुमारधुबी स्टेशन पर हर सुबह यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है. कुछ यात्री डॉक्टर से इलाज करवाने दूर से जिला जा रहे होते हैं, तो कुछ मजदूर होते हैं जो कमाई के लिए हर दिन दूसरे जगह आना-जाना करते हैं. ऐसे में सभी के लिए सही समय पर दूसरी जगह पहुंचना ज़रूरी होता है. यात्री वक्त रहते स्टेशन पहुंचते है और ट्रेनों की टिकट लेने के लिए लंबी-लंबी लाईनों में लगते हैं. जिसके बाद कही जाकर उनको टिकट मिल पाता है. लेकिन किसी और की लापरवाही के कारण जब लोगों को समय से टिकट न मिले, और यात्री यात्रा न कर पाएं, तो यात्रियों का आक्रोशित होना लाजमी है. ऐसा ही कुछ गुरूवार की सुबह कुमारधुबी स्टेशन में हुआ. यहां यात्रियों का गुस्सा तब फुटा जब समय से टिकट काउंटर नहीं खोला गया और कई यात्री यात्रा नहीं कर पाएं. वो भी इसलिए क्योंकि टिकट काटने वाला कर्मी शराब के नशे में धुत होकर अपनी नींद पूरी कर रहा था.
शराब के नशे में यात्रियों के साथ की गाली-गलौज
यात्रा नहीं कर पाने से आक्रोशित यात्रियों ने शराबी रेलवे कर्मी को काउंटर से खदेड़ा और स्टेशन के बीचो-बीच घूमाया. स्टेशन पर हंगामा होने की सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और काउंटर कर्मी को पकड़ कर कुमारधुबी स्टेशन रेलवे थाने ले आई. साथ में शराब की बोतल भी जब्त किया गया. यात्रियों ने बताया कि वे सब ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट लेने काउंटर पर पहुंचे. मगर समय पर काउंटर नहीं खोला गया. काउंटर खोलने वाले कर्मी विक्रम हांसदा काउंटर के बगल में लगे टेबल पर आराम से सो रहे थे. काफी शोर करने के बाद उठे. उठते ही यात्रियों को गाली गलौज करने लगे. इसी पर हंगामा हो गया. जिसकी सूचना पर जीआरपी पुलिस टिकट काउंटर पर आकर कर्मी को पकड़ अपने साथ ले गई.
रिपोर्ट: विनोद कुमार, निरसा/धनबाद
4+