घर मालिक ने कमरे का भाड़ा मांगा तो किराएदार ने मार दी गोली, फिर क्या हुआ, जानिए खबर में

    घर मालिक ने कमरे का भाड़ा मांगा तो किराएदार ने मार दी गोली, फिर क्या हुआ, जानिए खबर में

    रांची(RANCHI):  राजधानी में अपराधी बेखौफ हो गए है.जरा सी बात पर किसी को भी गोली मार दे रहे है.मानो पुलिस का डर अपराधियों में से खत्म हो गया है.गुरुवार की सुबह धुर्वा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में रूम भाड़ा मांगने पर किरायदार और मालिक के बीच बकझक हुई.

    अदर्स नगर का रहने वाला विमल महली सुबह अपने बच्चे को स्कूल छोड़ कर लौट रहा था.तभी उसी के घर में किराए पर रहने वाला व्यक्ति ने पहले  गोली मारी फिर चाकू से गोद दिया.गोली की आवाज़ सुन कर ड्यूटी पर जा रहे झारखंड पुलिस के जवान संतोष ने अपराधी को खदेड़ कर पकड़ा.उसे पकड़ने के बाद धुर्वा थाना पुलिस को सौप दिया है.वहीं घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पकड़े गए अपराधी के पास से एक कट्टा और चाकू बरामद किया गया है.फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.



    Related News