अपडेट: इंसास राइफल की सफाई के दौरान चला ट्रिगर, ड्यूटी पर तैनात जवान की मौत

    एक दुखद घटना सामने आ रही है जहां एक पुलिस जवान अजय किशोर की मौत हो गई है. दरअसल इंसासा राइफल की साफ-सफाई के दौरान गलती से गोली चल गई, जिससे उनकी मौत हो गई.

    अपडेट: इंसास राइफल की सफाई के दौरान चला ट्रिगर, ड्यूटी पर तैनात जवान की मौत

    चाईबासा(CHAIBASA): से एक दुखद घटना सामने आ रही है जहां एक पुलिस जवान अजय किशोर की मौत हो गई है. दरअसल इंसासा राइफल की साफ-सफाई के दौरान गलती से गोली चल गई, जिससे उनकी मौत हो गई. जिसके बाद कैंप में शोक का लहर है. 

    बता दें कि अजय किशोर खाका पालीसाई स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात थे और अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे थे. वे मूल रूप से झारखंड के गुमला जिले के रायडीह क्षेत्र के निवासी थे. इस घटना के बाद कैंप और पुलिस विभाग में शोक का माहौल है. साथी जवानों के बीच भी इस हादसे को लेकर गहरा दुख देखा जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया है, ताकि मौत के सटीक कारणों की पुष्टि की जा सके.

    फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली कैसे चली और इस हादसे के पीछे क्या कारण रहे. शुरुआती तौर पर इसे एक दुर्घटना माना जा रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. इस घटना ने एक बार फिर हथियारों के उपयोग और सुरक्षा मानकों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news