सड़क हादसे में एक ही गांव के दो युवक की मौत, जानिये अब तक के आंकड़े


रांची(RANCHI): राजधानी में रफ्तार का कहर जारी है. तेज रफ्तार की वजह से हर दिन किसी ना किसी की जान जा रही है. रविवार की सुबह किसी काम से दो युवक बाइक से चित्रकूटा जा रहे थे. तभी इटकी जे रानी खटंगा पुल के पास हाईवा से आमने- सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए. वहीं दोनों युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया है.
घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी छोड़ कर भागने में सफल हो गया है.पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर थाना ले गई है. मृतक युवक का नाम अजय कुजूर और मंगल उरांव बताया जा रहा हैं.दोनों इटकी थाना क्षेत्र के पलमा गांव के रहने वाले है.घटना के बाद गांव में मातम का माहौल बन गया है.
झारखंड और भारत में क्या है सड़क हादसों के आंकड़े
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में सड़क हादसों में मारे गए 10 लोगों में से कम से कम एक भारत से होता है. भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले साल रोड एक्सिडेंट्स इन इंडिया-2020 नामक एक रिपोर्ट जारी की थी. जिसमें बताया गया है कि वर्ष 2020 में कुल 1,20,806 दुर्घटनाओं में से 43,412 राष्ट्रीय राजमार्गों पर, 30,171 राज्य राजमार्गों पर और 47,223 अन्य सड़कों पर हुईं. वर्ष 2020 के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सड़क हादसे में 1,31,714 लोगों की जान गई और 3,48,279 लोग घायल हुए. हर एक सौ सड़क हादसे में 36 लोगों की जान गई जो कि साल 2019 के 33 के मुकाबले कहीं अधिक है. इधर, झारखंड में वर्ष 2017 में 40 मौतें हुई थी. जबकि वर्ष 2018 में 72, वर्ष 2019 में 93, वर्ष 2020 में 119 और वर्ष 2021 में 132 मौतें सड़क हादसे में हुई हैं.
4+