तोपचांची में वन विभाग का छापा, जानिए क्या हुआ जब्त 

    तोपचांची में वन विभाग का छापा, जानिए क्या हुआ जब्त 

    धनबाद (DHANBAD): धनबाद के तोपचांची नक्सल प्रभावित इलाकों में जंगल से लकड़ियां काटकर मीलों में खपाने की शिकायत लगातार मिल रही है.  इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए तोपचांची वन क्षेत्र की टीम ने शनिवार की देर रात कई स्थानों पर छापेमारी की.  इस दौरान अवैध लकड़ी लदे वाहन सहित बाइक को जब्त  किया गया है. एक जगह से मलेशियन सागवान भी जब्त  करने की सूचना है. 

    मील मालिक को जरूरी कागजात पेश करने को कहा गया है.  जब्त सभी लकड़ियों को वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है. साथ ही दो  लोगों को हिरासत में भी लिया है. तोपचांची वन क्षेत्र के रेंजर ए के मंजूल  ने बताया कि कई जगहों पर छापेमारी की गई है और आगे भी छापेमारी की जाएगी. 

    रिपोर्ट : प्रकाश महतो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news