गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस आशय की जानकारी पुलिस कप्तान डॉक्टर विमल कुमार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता पर पत्रकारों को दिया. उन्होंने बताया कि बाइक चोरी की घटना की सूचना लगातार मिल रही थी. इसको देखते हुए दिनांक 9 मार्च को पचंबा थाना क्षेत्र में विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान शुरू किया गया.
चोरी के 9 दो पहिया वाहन जब्त
इस दौरान दो व्यक्ति एक ही बाइक पर सवार थे और पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे. पुलिस द्वारा पीछा कर दोनों को पकड़ कर पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि यह बाइक का कोई पेपर नहीं है और यह चोरी का बाइक है. दोनों ने विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी कर बेचने की बात स्वीकार किया तथा पुलिस ने उनके निशानदेही पर अलग-अलग कंपनियों के 9 दो पहिया वाहनों को जप्त किया.

दो शातिर चोर को पुलिस ने धर दबोचा
गिरफ्तार बाइक चोरों में शक्ति चौधरी तथा दीपक चौधरी जो जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खुटाबाघ गांव के निवासी हैं. फिलहाल पुलिस इन दोनों के खिलाफ पश्चिमबा थाना में कांड संख्या 24/26 दिनांक 9 3.26 धारा 303(2)/ 31 7(2)/ 317(4)/ 317(5) B N S के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
रिपोर्ट : दिनेश रजक
Thenewspost - Jharkhand
4+


