गैगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों के साथ हुई मुड़भेड़ स्थल से दो बम बरामद, किया गया डिफ्यूज

    गैगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों के साथ हुई मुड़भेड़ स्थल से दो बम बरामद, किया गया डिफ्यूज

    धनबाद(DHANBAD):धनबाद के भागाबांध ओपी क्षेत्र में पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़ में जहाँ दो गुर्गा पुलिस की गोली का शिकार हुआ वहीं एक अपराधी का भागने के क्रम में पैर टूट गया. तीनों का इलाज SNMMCH में जारी है.इसके अलावे तीन और गुर्गा पकड़ा गया है.इस ऑपरेशन में गिरोह के 60 बैंक अकॉउंट का भी डिटेल पुलिस के हाथ लगे हैं जिसे पुलिस खंगाल रही है.

    प्रिंस खान गिरोह पूरी तरह से पुलिस के निशाने पर है

    प्रिंस खान गिरोह पूरी तरह से पुलिस के निशाने पर है.आज तड़के धनबाद के भागाबांध ओपी क्षेत्र में रांची व धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है.पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़ में गिरोह के विक्की डोम और अमन सिंह उर्फ कुबेर को पैर में गोली लगी जबकि अफजल उर्फ़ अमन नामक अपराधी का भागने के क्रम में पैर टूट गया.एसएसपी ने बताया कि इस ऑपरेशन में छह गिरफ्तारियां हैं जबकि दो से तीन अपराधियों के फरार होने की भी सुचना है. उनकी भी धर पकड़ के लिए पुलिस की एक टीम तलाश में जुटी हुईं है. उन्होंने बताया इस ऑपरेशन में 60 बैंक अकॉउंट की जानकारी पुलिस को हाथ लगी है जिसमे लम्बे समय से पैसे का आदान प्रदान किया जा रहा था. इसके अलावे कुछ नए चेहरे के भी गिरोह से जुड़कर सक्रिय भूमिका में आने की जानकारी पुलिस को मिली है धनबाद के कुछ सफेदपोश और कुछ पत्रकार के भी गिरोह के सम्पर्क में रहने के साक्ष्य पुलिस को मिले है.

    प्रिंस खान गिरोह को खत्म करने की तैयारी में है पुलिस 

     पुलिस के इस ऑपरेशन के बाद हाल के दिनों में रांची में हुए एक रेस्टोरेंट में फायरिंग और धनबाद इकबाल खान के ड्राइवर पर गोलीबारी की घटना में भी पकड़े गए अपराधियों की संलिप्ता सामने आयी है.घटनास्थल से पुलिस ने बम, कई कारतूस, मोबाइल फोन समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है.मामले की जांच के लिए रांची से एफएसएल और बीडीडीएस की टीम को मौके पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी है.बहरहाल, प्रिंस खान गिरोह पूरी तरह से पुलिस के रडार पर है. इस ऑपरेशन के बाद से ही पुलिस की विशेष टीम नेटवर्क को ध्वस्त करने में फिर से जूट गई है.एसएसपी ने मिडिया को बताया कि धनबाद पुलिस प्रिंस खान के गिरोह को पूरी तरह से खत्म करने की तैयारी में है.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार



    Related News