15 करोड़ की ठगी करनेवाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, ऐसे लोगों को बनाते थे शिकार

    15 करोड़ की ठगी करनेवाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, ऐसे लोगों को बनाते थे शिकार

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के जुगसलाई से 15 करोड़ के नकली गोल्ड ब्रांड बेच करोड़ों की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. हरियाणा पुलिस ने जालसाजों को शनिवार को गिरफ्तार किया.  इसमें जुगसलाई मछली मोहल्ला का फहीम खान और हिम्मतनगर का वाहिद अहमद अंसारी शामिल है. दोनों के घर से 2 लाख रुपये नगद और जेवर भी बरामद किया गया.

    15 करोड़ के नकली गोल्ड ब्रांड बेच ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    वहीं कई कीमती कार और प्रॉपर्टी भी जब्त किया है. फिलहाल दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया. फिर शाम को सीजीएम कोर्ट में प्रस्तुत कर इसे हरियाणा पुलिस अपने साथ 3 दिन के रिमांड पर हरियाणा लेकर जा रही है. इनके गिरोह में कुल 4 लोग शामिल थे. पुलिस को जामताड़ा के रकीब की तलाश है.  

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा



    Related News