रांची(RANCHI): विदेश में बैठ कर गैंग चलाने वाले कुख्यात अपराधी राहुल सिंह अब रॉबिन हुड बनने के रास्ते पर निकल पड़े है. कई बार रांची के नशे के कारोबरीयों को धमकी दी तो वहीं अब लातेहार जिले के स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया में एक बड़ा ऐलान किया है. साथ ही अपना एक व्हाट्सअप नंबर जारी कर दिया. पोस्ट में लिखा गया की बच्चों को पढ़ाई और किसी को किसी तरह की परेशानी पर वह उसकी मदद करेगा. अब इस पोस्ट के सामने आने के बाद चर्चा शुरू है कि गैंगस्टर फिल्मों के जैसा काम करने लगा. वह रॉबिन हुड बनने के रास्ते पर चल रहा है.
अगर देखे तो सोशल मीडिया में राहुल सिंह के नाम से पोस्ट किया गया. जिसमें पहले लातेहार जिले की स्थापना दिवस की लोगों को बधाई दी है. साथ ही राहुल ने क्षेत्र के विकास और मूल भूत सुविधा पर सवाल उठाया है. पोस्ट में लिखा गया की 25 साल बाद भी लातेहार जिला नहीं बदला है. अच्छे अस्पताल,स्कूल और सड़क की घोर कमी है. जिससे यहां के लोगों को दूसरे जगह पर पढ़ाई करने के लिए जाना पड़ता है. ईलाज के लिए रांची के अलावा दूसरा कोई सेंटर नहीं हैं.
इसके बाद राहुल सिंह ने पोस्ट ने लिखा कि अब कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित नहीं रहेगा.अगर सरकारी स्कूल में शिक्षक की कमी है तो उसे वह पूरा करेगा. शिक्षक वह अपने खर्च पर रख कर बच्चों को पढ़ाने का काम करेगा. इतना ही नहीं उसने लातेहार जिले के किसी भी बेटी की शादी पैसे के अभाव में नहीं रुकने की बात कही है. पोस्ट में लिखा गया कि अगर कोई लाचार है और बेटी की शादी नहीं कर पा रहा है तो वह उसकी मदद करेगा.
Thenewspost - Jharkhand
4+


