गढ़वा: अवैध बूचड़खाने पर पुलिस का एक्शन, छापेमारी में प्रतिबंधित मांस-खाल और कई आपत्तिजनक सामान बरामद

    प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित बूचड़खाने का पर्दाफाश किया है. एसडीएम और एसडीपीओ के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने भारी सुरक्षा के बीच छापेमारी कर लगभग ढाई सौ प्रतिबंधित मांस-खाल बरामद किए. कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया,

    गढ़वा: अवैध बूचड़खाने पर पुलिस का एक्शन, छापेमारी में प्रतिबंधित मांस-खाल और कई आपत्तिजनक सामान बरामद

    गढ़वा(GARHWA): जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित बूचड़खाने का पर्दाफाश किया है. एसडीएम और एसडीपीओ के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने भारी सुरक्षा के बीच छापेमारी कर लगभग ढाई सौ प्रतिबंधित मांस-खाल बरामद किए. कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया, जबकि मौके से संचालक और कसाई फरार है.

    जानकारी के अनुसार, शहर के ऊंचरी क्षेत्र के घनी आबादी वाले क्षेत्र में लंबे समय से यह अवैध गतिविधि चल रही थी, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं थी. गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासन ने संयुक्त टीम का गठन किया, जिसमें पशुपालन विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, नगर परिषद और स्थानीय पुलिस शामिल थी.

    छापेमारी के दौरान टीम ने देखा कि एक कमरों में अवैध बूचड़खाना संचालित किया जा रहा था. चारों ओर पशुओं के अवशेष पड़ी थीं, करीब एक घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई. लमौके पर मौजूद जिला पशुपालन पदाधिकारी ने प्रारंभिक जांच में इसे प्रतिबंधित पशु हत्या से जुड़ा मामला बताया. इसके बाद एसडीएम के निर्देश पर सभी बरामद अवशेषों को सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं.

    प्रशासन ने संबंधित विभागों को प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं और इस प्रक्रिया पर काम जारी है. एसडीएम सं जय कुमार और एसडीपीओ नीरज कुमार ने स्पष्ट किया कि ऐसे अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    रिपोर्ट: धर्मेन्द्र कुमार  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news