पाकुड़ के हिरणपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेटी के सामने पिता की दर्दनाक मौत

    Pakur, Jharkhand
    पाकुड़ के हिरणपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेटी के सामने पिता की दर्दनाक मौत

    पाकुड़(PAKUR):पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है.जहां खनन इलाके में एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार पिता और उसकी छोटी बेटी को कुचल दिया.मिली जानकारी के मुताबिक, शहरपुर निवासी सिदो किस्कू अपनी 8 साल की बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे.तभी लोकनाथ भगत के  क्रशर प्लांट से तेज गति से निकल रही हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

     बेटी के सामने पिता की दर्दनाक मौत

     टक्कर इतनी भयानक थी कि सिदो किस्कू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई.घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई.परिजनों और स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है और वे दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

    लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी

     पुलिस का कहना है कि परिजनों की लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह हादसा एक बार फिर खनन क्षेत्रों में तेज रफ्तार और लापरवाह वाहनों पर सवाल खड़े करता है.स्थानीय लोगों का कहना है कि क्रशर प्लांट से उड़ने वाली धूल के कारण सड़क पर साफ दिखाई नहीं देता, जिससे ऐसे हादसे अक्सर होते रहते है. प्रशासन से पानी का छिड़काव और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है.

    रिपोर्ट-विकास कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news