कल पूर्वी सिंहभूम को सीएम चंपई देंगे बड़ी सौगात,कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

    कल पूर्वी सिंहभूम को सीएम चंपई देंगे बड़ी सौगात,कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):- झारखण्ड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन कल यानी 16 जून को पूर्वी सिंहभूम की जनता को बड़ी सौगात देने जा रहे है. मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन का कार्यक्रम कल मानगो के गांधी मैदान में सुनिश्चित है.  जिसको लेकर जिला के उपायुक्त आननय मित्तल सहित जिला के डीडीसी, सिटी एसपी, डिटीओ सभी आला अधिकारी सभा स्थल का निरिक्षण करने आज गांधी मैदान पहुंचे . वहाँ पहुँच कर उन्होंने  तैयारियों का जायजा लिया. इस मौक़े पर डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री कल जिला वासियो को बहुत बड़ी सौगात देने जा रहे है, हा परिसम्पतियों का वितरण सहित कई योजनाओं की सौगात जिला वासियो को देंगे, साथ ही कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.  जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है, उन्होंने कहा कल शाम 4 बजे मुख्यमंत्री यहा की जनता को ये सारी सौगात  देंगे.

    रिपोर्ट रंजीत कुमार ओझा



    Related News