जमशेदपुर के कदमा से हथियार खरीद बिक्री करनेवाले तीन युवक गिरफ्तार, देशी ऑटोमेटिक लोडेड पिस्टल और देशी कट्टा भी बरामद 

    जमशेदपुर के कदमा से हथियार खरीद बिक्री करनेवाले तीन युवक गिरफ्तार, देशी ऑटोमेटिक लोडेड पिस्टल और देशी कट्टा भी बरामद 

    जमशेदपुर(JAMAHEDPUR): जमशेदपुर कदमा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहा पुलिस ने हथियार खरीद बिक्री करने के आरोप मे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. इन तीनों की गिरफ़्तारी आज सुबह कदमा थाना क्षेत्र के खरखई नदी तट से की गई है, इन तीनों के पास से एक देशी ऑटोमेटीक लोडेड पिस्टल एक देशी कट्टा और दो गोली पुलिस ने बरामद किया है.

    पढें मामले पर पुलिस ने क्या कहा

    सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि आज सुबह एसएसपी को गुप्त सूचना मिली की नदी तट पर अपराधी प्रवृति के युवक नजर आ रहें है, जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर तत्काल एक कदमा थाना प्रभारी के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया. टीम ने नदी तट पर छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया. पुलिस के जाँच मे इन लोगों के पास सर हथियार बरामद किया गया.सिटी एसपी ने कहा इस मे से दो हथियार विक्रेता है और एक हथियार खरीदने आया था, हथियार के विक्रेता दो युवक बिस्टुपुर के निवासी है और हथियार खरीदने वाला जुगसलाई का रहने वाला है.

    तीनो को पुलिस ने जेल भेजा

     फिलहाक पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है.सिटी एसपी ने कहा कि अब तक कदमा थाना क्षेत्र से सबसे अधिक हथियार बरामद किया गया है, जिस कारण कदमा डीएसपी मनोज ठाकुर, थाना प्रभारी आलोक दुबे बधाई के पात्र है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news